लखनऊ
Trending

दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण में आज मतदान,इन दिग्गज प्रत्याशियों के भाग्य होगा फैसला- 

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें अमरोहा,मेरठ,बागपत,

गाजियाबाद,गौतमबुद्ध नगर,बुलन्दशहर,अलीगढ और मथुरा है।आठ लोकसभा सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।कई चर्चित प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।इनमें मथुरा से भाजपा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और मेरठ-हापुड़ से रामायण भगवान राम का किरदार निभाने वाले भाजपा से अरुण गोविल प्रत्याशी हैं।बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद दानिश अली कांग्रेस से अमरोहा से चुनावी मैदान में हैं।गौतमबुद्ध नगर से भाजपा से डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 1.67 करोड़ मतदाता हैं।

 

 2019 में अमरोहा से बसपा के दानिश अली, मेरठ से भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल,मथुरा से भाजपा से हेमा मालिनी,बागपत से भाजपा के सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद से भाजपा के जनरल वीके सिंह, गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा, अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम और बुलन्दशहर से भाजपा के भोला सिंह चुनाव जीते थे।इस बार भाजपा ने राजेंद्र अग्रवाल,सत्यपाल सिंह और जनरल वीके सिंह को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।एनडीए,इंडिया ब्लॉक और बसपा द्वारा अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने से त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

 

*जानें यूपी की किन-किन सीटों पर होगा मतदान*

 

1. अमरोहा

 

2. मेरठ

 

3. बागपत

 

4. गाजियाबाद

 

5. गौतमबुद्ध नगर

 

6. बुलंदशहर

 

7. अलीगढ़

 

8. मथुरा

 

*लोकसभा चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी*

 

इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा, उनमें 2019 में अमरोहा को छोड़कर बाकी सभी लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थी।

 

अमरोहा लोकसभा से भाजपा कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा गठबंधन से दानिश अली और बसपा के मुजाहिद हुसैन प्रत्याशी हैं।

 

मेरठ में भाजपा से रामायण भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल प्रत्याशी है।बसपा से देवव्रत त्यागी और सपा से सुनीता वर्मा प्रत्याशी हैं।

 

गाजियाबाद में भाजपा से पूर्व मंत्री अतुल गर्ग,कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंद किशोर पुंडीर प्रत्याशी हैं।

 

गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा से डॉ. महेश शर्मा भाजपा से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। बसपा से राजेंद्र सोलंकी और सपा से महेन्द्र नागर चुनावी मैदान में हैं।

 

बुलन्दशहर सुरक्षित सीट से भाजपा के भोला सिंह, सपा-कांग्रेस गठबंधन से शिवराम वाल्मीकि और बसपा से नगीना से सांसद रहे गिरीश चंद्र के बीच मुकाबला है।

 

अलीगढ़ लोकसभा से भाजपा ने वर्तमान सांसद सतीश गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।बसपा ने हितेंद्र कुमार और सपा ने बिजेंद्र सिंह मैदान को चुनावी मैदान में उतारा है।

 

मथुरा लोकसभा से भाजपा ने फिर से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, कांग्रेस ने मुकेश धनगर और बसपा ने सुरेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page