उत्तर प्रदेश

गंगा में उतराया मिला 24 वर्षीय युवती का शव, हत्या की आशंका –

 भदोही:- गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहरासपुर घाट पर आज सुबह गंगा में उतराया मिला 24 वर्षीय युवती का शव, हत्या की आशंका –

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से गंगा से बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के बेहरासपुर घाट के पास गंगा का बहाव काफी कम है। शनिवार की सुबह गंगा की तरफ गए लोगों को पानी में कोई शव उतराया दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई।गंगा में मिला शव किसी 24 वर्षीय युवती का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहां पानी का बहाव न के बराबर है और घाट से किनारे भी है। इससे थोड़ी ही दूर पर लोग खेती करते हैं। ऐसे में इस जगह पर शव बहकर आना मुमकिन नहीं है। लोगों ने यह आशंका जताई युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ हां जा सकेगा।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page