लखनऊ
Trending

मुख्तार अंसारी वाले बयान पर अखिलेश यादव पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप –

लखनऊ:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,संजय मयूख और ओम पाठक सहित पार्टी के नेताओं ने निर्वाचन आयोग में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।अरुण सिंह ने अखिलेश यादव पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा था कि अंसारी की मौत जेल में जहर देने के कारण हुई है।

अरुण सिंह,संजय मयूख और ओम पाठक सहित पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में अखिलेश यादव के बयानों को लेकर आरोप लगाए हैं, उन्होंने भाजपा की संलिप्तता के निराधार दावे किए हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद बंटवारे की राजनीति की है और मुख्तार अंसारी की मौत के बारे में निराधार दावे किए हैं। सपा लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर चुनावी माहौल खराब करना चाहती है। अगर इसे नहीं रोका गया तो शांति और व्यवस्था पर ब्रेक लग सकता है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी के घर पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के सदस्यों से मिलकर जा रहा हूं। परिवार का दुख बांटने और जो घटना हुई है वो शॉकिंग थी सबके लिए।मुख्तार ने खुद कहा कि उन्हें जहर दिया जा रहा है और वहीं बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page