Uncategorized

अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में की समीक्षा बैठक

बालश्रम बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह रोकने के दिये निर्दश 

बांदा अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मानव तस्करी निरोधी इकाई (Anti-Human Trafficking Unit-AHTU) जनपद बांदा के तत्वाधान में मासिक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बालश्रम व बाल विवाह पर रोक लगाये जाने के संबंध में ग्रामीण व शहर क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाये जाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ साथ पुलिस व अन्य सरकारी गैरसरकारी संस्थाओं के परस्पर आपसी सहयोग के संबंध मे भी दिशा निर्देश दिए गये । मानव तस्करी निरोधी इकाई व SJPU-(Special Juvenile Police Unit विशेष किशोर पुलिस इकाई), किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड को इस संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया | समीक्षा बैठक दौरान क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन अहमद, थाना प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सा विभाग से डॉ0 डी0सी0 दोहरे, अभियोजन कार्यालय से श्री सी0पी0 गौतम, वन स्टाप सेंटर प्रभारी श्रीमती रमा साहू, जनसाहस संस्था के जिला सहयोजक सुशील कुमार, बाल कल्याण सरंक्षण अधिकारी राजीव सिंह सहित जनपद के समस्त थानों, जीआरपी, एएचटीयू, एसजेपीयू तथा बाल कल्याण समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page