उत्तर प्रदेश

अमेठी के लोगों की मौज,दो लाख लोगों को रामलला का दर्शन कराएंगी स्मृति ईरानी –

अमेठी:– उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा की सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराएंगी।केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही तीन लाख से अधिक घरों तक प्रभु श्रीराम की प्राण‌ प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित कर घर-घर प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विजय गुप्ता ने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे।पहले 40 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी, लेकिन मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है। जरूरत पड़ने पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराया जा सकता है। श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page