आईजी अखिलेश कुमार को मिला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार,एसपी अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड –

आजमगढ़:– गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों की खुशियां उस समय दोगुनी हो गई जब पुलिस सेवा में तैनात अधिकारियों को पुरस्कार की घोषणा की गई। केंद्र और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी जिले से चार लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
इसमें सबसे पहला आईजी रेंज आजमगढ़ अखिलेश कुमार का पुरस्कार आता है। आईजी अखिलेश कुमार के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए केंद्र की ओर से उन्हें उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया है।वहीं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
इन पुरस्कारों में आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं जिले में निरीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार को सिल्वर मेडल और मुख्य आरक्षी चालक अरूण कुमार सिंह को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।