लखनऊ

कपल एंट्री में महिला मित्र की आईडी लेने से कतराते है होटल –

लखनऊ:– थाना नाका और हुसैनगंज क्षेत्र में संचालित होने वाले होटल्स कपल एंट्री के समय महिला मित्र की आईडी लिए बिना ही सिर्फ पुरुष मित्र की आईडी लेकर आसानी से 2 से 4 घण्टे के लिए रूम उपलब्ध करा देते है ! नाका क्षेत्र में ही लगभग 150 होटेला संचालित होते है ! दो दिन पूर्व ही नाका क्षेत्र में पुरुष मित्र की पत्नी ने महिला मित्र के साथ पति को रंगे हाथों पकड़कर होटल में जमकर हंगामा किया था ! सूचना पाकर पहुँची नाका पुलिस ने अपने स्तर से देर रात मामले को रफा-दफा कर दिया था ! सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अब सवाल यह उठता है कि,होटल में कपल एंट्री के समय युवक के साथ युवती की भी आईडी लेना अनिवार्य है !सबसे ज़्यादा कपल एंट्री दिन से लेकर शाम तक होती है ! नाका और हुसैनगंज पुलिस दिन में होटल के साथ एंट्री रजिस्टर चेक नही करती ! होटल में यदि किसी महिला मित्र के साथ कोई वारदात हो जाती है तो आखिर इसका ज़िम्मेदार कोंन होगा ! लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी आखिर इस ओर ध्यान कब देंगे !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page