उत्तर प्रदेश

शादी के अगले दिन ही पत्नि को इतना पीटा की कान का पर्दा ही फट गया – 

 

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पिटाई का वीडियो भी पुलिस को सौंपा

नोएडा में बड़ा बिजनेस PVt LTD के CEO विवेक बिंद्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यूट्यूबर कारोबारी विवेक की शादी 6 दिसंबर को यानिका से हुई थी। आरोप है कि विवेक ने पत्नी यानिका से मारपीट की। जिससे उसके कान का पर्दा भी फट गया।जिसके बाद 14 दिसंबर को यानिका के भाई की तरफ से नोएडा पुलिस को तहरीर दी गई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पिटाई का वीडियो भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दिया हैं।

विवेक ने पत्नी को मारा थप्पड़…

विवेक की शादी 6 दिसंबर को हुई थी और 14 दिसंबर 2023 को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मे दी गई शिकायत के मुताबिक विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी को तमाचा मारा जिससे उनके कानों में चोट आई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की संजीदगी से जांच की जा रही है। मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर विवेक बिंद्रा के 21 मिलियन से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।  

साले ने दर्ज कराई FIR…

 

विवेक बिंद्रा के खिलाफ 14 दिसंबर को FIR दर्ज की गई।शिकायत कर्ता के मुताबिक उनकी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर, 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी।अगले दिन 7 दिसंबर की सुबह विवेक बिंद्रा की अपनी मां से बहस हो रही थी. इस दौरान उनकी बहन ने बीच-बचाव किया, तो विवेक बिंद्रा ने मारपीट की. शिकायत में कहा गया है कि इस मारपीट से यानिका को काफी चोटें आई हैं,उन्हें कान से सुनाई नहीं दे रहा है. सिर पर भी घाव है, जिसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page