दोस्त के पत्नी की लूटी आबरू:आरोपी ने खुद को बताया दरोगा,गाजियाबाद की महिला से किया दुष्कर्म –

पीलीभीत:– उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक विवाहिता ने शुक्रवार को बीसलपुर कोतवाली में मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के युवक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों पर रेप और धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।युवक फर्जी दरोगा बनकर विवाहिता से रेप करता रहा।रिपोर्ट दर्ज करने बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित विवाहिता ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।तहरीर में कहा गया कि उसका पति नशा करता था,जिस कारण उसके संबंध खराब हो गए थे।बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी का रविबाबू पति का दोस्त होने के कारण उनके घर पुलिस की वर्दी पहनकर आता जाता था। वह खुद को दरोगा बताता था।पति से अनबन की बात पता चलने पर रवि विवाहिता और उसके पुत्र को 16 अगस्त 2023 को बीसलपुर ले आया। यहां रवि ने उसके साथ कई बार रेप किया।रवि उसके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था।इसके बाद विवाहिता रेप करता था।विरोध करने पर पीटता था।रवि के माता-पिता ने उससे छह लाख कीमत के जेवर और पौने दो लाख रुपये भी ले लिए। बाद में विवाहिता को पता चला कि रवि पुलिस में नौकरी ही नहीं करता है। विवाहिता ने जब रवि के माता पिता से अपने जेवर और नकदी मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में रवि बाबू और उनके माता पिता को आरोपी बनाया गया है।



