गाजियबाद
Trending

दुहाई वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ –

 

 

✍️ प्रकाश मेहरा

गाज़ियाबाद:-  समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए दुहाई स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को “महेन्दर एस्थेटिक्स स्किन एंड हेयर वैलनेस क्लिनिक” की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय महेंद्र त्यागी (दादा) एवं स्वर्गीय सतीश त्यागी (नाना) की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रथम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर था।

शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु त्यागी और डॉ विनीत त्यागी ने किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई थी, जिसमें ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच विशेष रूप से की गई। इसके साथ ही त्वचा (स्किन) एवं बालों (हेयर) से संबंधित रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया।

 

संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली : डॉ. दिव्यांशु त्यागी –

डॉ. दिव्यांशु त्यागी और डॉ विनीत त्यागी ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी इस सेवा कार्य के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।”

 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य : दिव्यांशु त्यागी –

डॉ. दिव्यांशु त्यागी ने कहा कि “समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।” शिविर का सफल आयोजन समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page