लखनऊ

सीएम योगी ने खालसा चौक का किया लोकार्पण,कहा- हमेशा स्मृतियों में रहेगा सिख गुरुओं का बलिदान –

लखनऊ:–  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के आलमबाग में टेढ़ी पुलिया पर खालसा चौक का लोकार्पण क‍िया।सीएम ने गुरुद्वारा पटेल नगर पर माथा टेका और कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान हमेशा स्मृतियों में रहेगा और युवाओं को सदैव आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास पर गुरु नानक देव और चार साहिबजादो के बलिदान दिवस को मनाने का अवसर मिला।ऐसे धार्मिक आयोजन के सार्थक परिणाम भी सामने आते हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादो की स्मृति में वीर खालसा दिवस मनाने का निर्णय लिया। 26 दिसंबर को पूरे देश में यह दिवस मनाया जाने लगा है। खालसा चौक हमेशा सिख समाज के गौरव गाथा को बताने का काम करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि इसके लिए लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा गुरुद्वारा पटेल नगर के सचिव राजेंद्र सिंह बग्गा व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह का प्रयास सराहनीय रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विश्व कप में भारत टीम की विजय की बात कही।डिप्टी सीएम ने कहा कि टीम का परिणाम यह बता रहा है कि विश्व विजेता बनने से भरतीय क्रिकेट टीम को कोई नहीं रोक सकता। आयोजन के दौरान त्रिलोचन सिंह, सतपाल सिंह मीत समेत समाज के लोगों ने शिरोपा देकर सभी को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page