उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ मे गौ तस्कर घायल

 

 जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व अतर सिंह, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर त्रिवेणी सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा काछीडीह मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह रुका नही तथा वहां से भागने लगा। पुलिस बल द्वारा पीछा किया जाने लगा तो उक्त मोटरसाइकिल सवार पुलिस बल पर जान की मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा आत्म सूरक्षार्थ फायरिंग की गयी ,जिससे एक गोली मोटरसाइकिल सवार बदमाश के पैर में लगी तथा वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश से पूछताछ की गयी तो अपना नाम पता नूर हसन पुत्र नूर अहमद निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज बताया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से हुई बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

    1- नूर हसन पुत्र नूर अहमद निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।

बरामदगी का विवरण-

 1-एक देशी तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

 2-एक मोटर साइकिल आई स्मार्ट वरंग लाल सिल्वर बिना नम्बर की

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 328/2023 धारा 307 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

2. मु0अ0सं0 329/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

3. मु0अ0सं0-0191/2012 धारा 5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशू क्रूरता अधि0 थाना मीरगंज

      जनपद जौनपुर।

4. मु0अ0सं0 0043/2019 धारा 11 पशू क्रूरता निवारण अधि0 थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी/मुठभेड़ में शामिल टीम का विवरण-

1-उ0नि0 त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

2-उ0नि0 राकेश कुमार राय थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

3- हे0का0 संजीव सिंह हे0का0 राकेश कुमार यादव हे0का0 शैलेन्द्र कुमार का0 जाकिर हुसैन का0 अजय राव

   का0 आनन्द सिंह का0 आशीष कुमार का0 पंकज मौर्या का0 नितेश कुमार थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page