धान की खरीद 28 फरवरी तक – अपर जिलाधिकारी
धान कय फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से होगी - जिला खरीद अधिकारी

बांदा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत सीधे कृषकों से खाद्य विभाग द्वारा धान की खरीद 01 नवम्बर से 28 फरवरी तक की जाएगी धान का समर्थन मूल्य रू0 2441 प्रति कुन्तल तथा धान (ग्रेड ए) रू0 2461 प्रति कुन्तल निर्धारित है। गतवर्ष के सापेक्ष इस वर्ष धान में 72 रू0 प्रति कुन्तल की बढोतरी की गयी है। इस वर्ष धान कय फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से की जानी है। जिन कृषक बन्धुओं का फार्मर रजिस्ट्री नहीं बना है, वह अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवा लें। कृषक के पास फार्मर आई०डी० उपलब्ध नहीं होने पर अपरिहार्य स्थिति में कृषक बन्धुओं को खाद्य विभाग के वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की फसलों के लिये एक ही आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण कृषक द्वारा क्यू०आर० कोड के माध्यम से किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर स्वयं अथवा जन सूचना केन्द्र साईबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण उनके आधार संख्या, भूलेख एवं पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ०टी०पी० के आधार पर किया जायेगा। इस वर्ष धान की खरीद पंजीकृत ट्रस्ट एवं बटाईदार के माध्यम से भी पंजीकरण के आधार पर किया जायेगा। धान के कय केन्द्र रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष कार्य दिवसों एवं स्थानीय अवकाश व द्वितीय शनिवार में प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक खुले रहेगें।
जनपद में धान क्रय हेतु स्थापित कय केन्द्रों का विवरण
01:- धान खरीद हेतु खाद्य विभाग के 18 स्थापित कय केन्द्र निम्नवत् है 1. मण्डी स्थल बाँदा 2. मण्डी स्थल बाँदा द्वितीय 3. विपणन शाखा तिंदवारी 4. विपणन शाखा तिंदवारी द्वितीय 5. उमण्डी स्थल खुरहण्ड 6. उपमण्डी स्थल खुरहण्ड द्वितीय 7. मण्डी स्थल अतर्रा 8. मण्डी स्थल अतर्रा द्वितीय 9. मण्डी स्थल बिसण्डा 10. मण्डी स्थल बिसण्डा द्वितीय 11. मण्डी स्थल बबेरू 12. मण्डी स्थल बबेरू द्वितीय 13. विपणन शाखा कमासिन 14. विपणन शाखा कमासिन द्वितीय 15. विपणन शाखा नरैनी 16. विपणन शाखा नरैनी द्वितीय 17. अवस्थापना केन्द्र जसपुरा। 18. अवस्थापना केन्द्र जसपुरा द्वितीय।
02:- धान खरीद हेतु पी०सी०एफ० के 03 स्थापित कय केन्द्र निम्नवत् है- 1. बी-पैक्स जौरही 2. बी-पैक्स अतर्रा 3. बी-पैक्स तिदंवारी उत्तरी
03:- धान खरीद हेतु यू०पी०एस०एस० के 08 स्थापित कय केन्द्र निम्नवत् है- 1. यू०पी०एस०एस० पडुई 2. यू०पी०एस०एस० पडुई द्वितीय 3. यू०पी०एस०एस० बाँदा मण्डी 4. यू०पी०एस०एस० बाँदा मण्डी द्वितीय 5. यू०पी०एस०एस० खुरहण्ड 6. यू०पी०एस०एस० खुरहण्ड द्वितीय 7. यू०पी०एस०एस० मोतियारी मण्डी एवं 08. यू०पी०एस०एस० मोतियारी मण्डी द्वितीय।
04:- धान खरीद हेतु यू०पी०पी०सी०यू० के 07 स्थापित कय केन्द्र निम्नवत् है- 1. बी-पैक्स खुरहण्ड 2. बाँदा सहकारी संघ बाँदा एट करतल मण्डी 3. सी०एम०एस० बबेरू 4. पी०सी०यू० बिसण्डा 5. बी-पैक्स तिंदवारी दक्षिणी 6. पी०सी०यू० गोखिया मण्डी, 7. पी०सी०यू० सिमौनी मण्डी ।
सरकारी कय केन्द्रो पर धान की बिकी कर घोषित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर आनलाइन पंजीयन करायें।



