सोनभद्रपूर्वांचल

हाईवे पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्त हुई सोनभद्र पुलिस, होटल-ढाबों व गैराज संचालकों को नोटिस –

राजमार्गों पर सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान, नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी -

 

 

 

सोनभद्र:-  सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबा, लॉज, रेस्टोरेंट, भारी वाहन मरम्मत गैराज और टायर पंचर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों और संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अनावश्यक जमावड़े तथा अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाना है।

रविवार को जनपद के विभिन्न हाईवे किनारे स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

                                                                                     

पुलिस ने होटल, ढाबा, लॉज और गैराज संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही भारी वाहनों की मरम्मत या टायर पंचर बनाने के दौरान वाहनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित न किया जाए।

वाहन स्वामियों को भी हिदायत दी गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें और राजमार्गों अथवा सार्वजनिक मार्गों पर अनधिकृत पार्किंग से बचें।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत मिली तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

  • हाईवे किनारे संचालित प्रतिष्ठान पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
  • सड़क और राजमार्ग पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
  • वाहन चालक निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें।
  • सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page