लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ मेट्रो में पहली बार ‘फोटो-वॉक’, कैमरे में कैद हुई नवाबी शहर की खूबसूरती —

चलती मेट्रो में पहली बार आयोजित हुआ ‘फोटो-वॉक’। वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह सहित 20 फोटोग्राफरों ने मेट्रो की खिड़की से लखनऊ की खूबसूरती, विरासत और बदलती पहचान को कैमरे में कैद किया -

 

रवि शर्मा   — 

 

लखनऊ:-  विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने एक अनूठी पहल करते हुए चलती मेट्रो में पहली बार ‘फोटो-वॉक’ का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर  “अनिल रिसाल सिंह” सहित कई अनुभवी फोटोग्राफरों ने मेट्रो की खिड़की से लखनऊ की खूबसूरती और विरासत को अपने कैमरों में कैद किया। यह लखनऊ मेट्रो की अपनी तरह की पहल है, जिसमें शहर की फोटोग्राफी और मेट्रो यात्रा के अनुभव को एक साथ जोड़ा गया।

       

इस कार्यक्रम का आयोजन फोटोग्राफी की कला का उत्सव मनाने तथा फोटोग्राफरों को मेट्रो से शहर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए एक नया और अलग दृष्टिकोण प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। मेट्रो से दिखाई देने वाले शानदार दृश्यों से फोटोग्राफरों को शहर को देखने का एक नज़रिया मिला, जिससे फोटोग्राफरों को शहर की खूबसूरती को नए अंदाज़ में कैमरे में कैद करने का मौका मिला।

इस अवसर पर हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 20 अनुभवी फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी हज़रतगंज मैट्रो स्टेशन पर दो दिनो तक चलेगी।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “फोटोग्राफी किसी शहर को खोजने का एक खूबसूरत माध्यम है और इस अनूठी पहल के माध्यम से हम लखनऊ के कालजयी आकर्षण, जीवंत जीवन और लखनऊ मेट्रो की आधुनिक यात्रा को एक साथ लाना चाहते थे। हमें खुशी है कि फोटोग्राफरों ने ऐसे दृष्टिकोणों से इन क्षणों को अपने कैमरों में कैद किया, जो हमारे शहर की विरासत और उसकी बदलती पहचान, दोनों को प्रदर्शित करते हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page