बांदा

जी राम जी योजना के अंतर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन

 

 

बांदा विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन रानी दुर्गावती सभागार विकास भवन में आयोजित किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तीनों स्तरों के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील सिंह पटेल, समस्त विकास खण्डों के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारी तिंदवारी रेखा सियाक, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार दिवाकर सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जी राम जी योजना के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया तथा नई योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, तकनीकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब ने किया। सम्मेलन में जनपद के अधिक से अधिक श्रमिकों को नई योजना के अंतर्गत रोजगार प्रदान करने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page