
लखनऊ :- राजधानी लखनऊ में दीपक गुप्ता पुत्र उमेश चन्द्र गुप्ता निवासी बजरंग चौराहा अमराई गांव थाना इंदिरानगर लखनऊ ने दिनांक 25.07.2026 को दो अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे की दीवार कूदकर माता-शान्ती देवी, पिता उमेश चन्द्र गुप्ता व बहन के साथ चोरी के प्रयास के दौरान मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में थाना इंदिरानगर में तहरीर दी थी, जिस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ…
घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियोग के सफल अनावरण हेतु निर्देशों दिए गए और कार्यवाही हेतु थाना इंदिरानगर पर टीमों का गठन किया गया…
मुखबिर की सूचना पर अपराध शाखा लखनऊ और थाना इंदिरानगर लखनऊ की पुलिस के अथक व संयुक्त प्रयास से मानस तिराहे स्थित पार्क के पास से अभियुक्त –
1. उदयराज पुत्र हरीहर प्रसाद निवासी दहला थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर (मजदूरी करता है)
2. विनोद वर्मा पुत्र श्रीराम निवासी समरदहा थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर (मजदूरी करता है) को आला नकब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनाँक 23.07.26 को एक और शख्स दोनो से मिलने घर गया था, उसने बताया कि इंदिरानगर के बजरंग चौराहे के पास रैकी किया। जहां एक वृद्ध पुरुष एवं महिला एक परचून की दुकान चलाते हैं, जिनके घर के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। घटना के दिन सभी गली के रास्ते गए, जहां खाली प्लाट तथा एक निर्मत मकान के अन्दर से घुसकर छत पर चढ़कर चोरी करने की योजना इन चारों ने बनाई। घटना की रात्रि सभी चारों मौके पर पहुंचे। दो लोग बाहर रूककर चारों तरफ निगरानी करने लगे और दो लोग छत से पाइप के सहारे घर में नीचे उतर गए, लेकिन कुछ देर में ये दोनों वापस आ गए और बताया कि घर वाले जग गए थे, जिसपर दोनो ने घर वालो पर डन्डे से ताबड़तोड़ हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मौका पाकर सभी लोग फरार हो गए…
8 अगस्त को मानस तिराहे स्थित पार्क के पास पुनः घटना कारित करने के आशय से बैठे हुए थे कि दोनों पकड़े गए तथा अन्य दो शेष अभियुक्तों वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है…
अभियुक्त विनोद वर्मा पुत्र श्रीराम पर थाना फतेहपुर बाराबंकी में धारा-305ए/317(2) बीएनएस के अंतर्गत, थाना मसौली बाराबंकी में धारा-305/317(2)बीएनएस के अंतर्गत, थाना मोहम्मदपुरखला बाराबंकी में धारा-380/411/457 के अंतर्गत, थाना रामनगर बाराबंकी में धारा- 305/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस के अन्तर्गत, थाना काकोरी लखनऊ में धारा – 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4), धारा -115(2)/307/317(2) बीएनएस के अंतर्गत, थाना मलिहाबाद लखनऊ में धारा-380/411/457 के अंतर्गत, थाना माल लखनऊ में धारा-380/411/457, धारा-305/317(2)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत, थाना महिगवा लखनऊ में धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत, थाना इंदिरानगर लखनऊ में धारा 331(4)/305(a)/307 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं….
वहीं अभियुक्त उदयराज पुत्र हरिहर पर थाना बदोसराय बाराबंकी में धारा-395/412, धारा-411/459, धारा-395/397/412, धारा-307, धारा-41/411/413, धारा-3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत, थाना-फतेहपुर बाराबंकी में धारा-8/25 एनडीपीएस के अंतर्गत, थाना मोहम्मदपुर खाला बारांबकी में धारा-380/457 के अंतर्गत, थाना पारा लखनऊ धारा-376डी/395/397 भादवि व 5g/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत, थाना सरोजनीनगर लखनऊ में धारा-307, धारा-3/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत, थाना थानगांव सीतापुर में धारा- 380/411/457 के अंतर्गत और थाना इंदिरानगर लखनऊ में धारा 331(4)/305(a)/307 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं…
अभियुक्त उदयराज के कब्जे से एक पेचकश, एक पिलास व एक मोबाइल (कीपैड) बरामद हुआ, वहीं अभियुक्त विनोद के कब्जे से एक छेनी और एक हथौडी बरामद हुई…..



