लखनऊपूर्वांचल
Trending

पीजीआई पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया –

गिरफ्तार 04 शातिर चोरों के कब्जे से 20 लाख रुपए से अधिक के जेवरात बरामद...

 

अमित चंद्रा 

.

लखनऊ  ;-  राजधानी लखनऊ में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी) अमित कुमार आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वंसथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पीजीआई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया….
वादिनी कविता यादव पत्नी संजय यादव निवासी न्यू ग्रीन सिटी, कॉलोनी हैबतमऊ, मवैया, थाना पीजीआई, लखनऊ की लिखित तहरीर के आधार पर 8 जुलाई को आवेदिका अपने छोटे बेटे का मुंडन करवाने विंध्याचल मिर्जापुर चली गई थी। 10 जुलाई को वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजो के ताले टूटा हुआ था और घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 10 जुलाई को थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज कराया था….
चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा 03 टीमों गठन किया गया था। जिनके द्बारा करीब 150 सीसीटीवी फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया और मुखबिर सक्रिय किए गए। घटना स्थल पर पूछताछ करते हुए लगातार भिन्न भिन्न स्थानों पर दबिश दी गई….

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 14 जुलाई को कालिन्दी पार्क की ओर जाने वाली नहर के किनारे सुनसान सड़क से अभियुक्त –
1. अर्जुन रावत पुत्र ब्रह्मादीन
2. सुदैफ अली उर्फ समर पुत्र साबिर अली
3. विनय कुमार पुत्र तिलकराम,
4. दीपक यादव पुत्र अनिल को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/331(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गई तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्तगण एक दूसरे के मित्र है। अभियुक्तगण बन्द घरों की रेकी करते है। जब अभियुक्तगणों को यह विश्वास हो जाता है कि घर बन्द है घर पर कोई नही है, तो अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से बन्द घरों का ताला तोड कर कीमती सामान, सोने-चाँदी का आभूषण, रुपया आदि सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद सामान को आपस में बाट लेते थे और पुलिस से बचने के लिए दूसरे जिलों/राज्यों में भाग जाते थे….

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
अर्जुन रावत पुत्र ब्रह्मादीन निवासी पिपरौली थाना पीजीआई जनपद लखनऊ 22 वर्षीय अनपढ है और पेंटिग का काम करता है….
सुदैफ अली उर्फ समर पुत्र साबिर अली निवासी मऊ पश्चिम टोला थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ 23 वर्षीय 9वी तक पढ़ाई किए हुए है और पेंटिग का काम करता है।
विनय कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम हैवतमऊ मवैया थाना पीजीआई जनपद लखनऊ 26 वर्षीय 7वी तक पढ़ाई किए हुए है और हाउस कीपिंग का काम करता है।
दीपक यादव पुत्र अनिल कुमार निवासी हैवतमऊ मवैया थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र 25 वर्षीय 8वी तक पढ़ाई किए हुए है और टैक्सी ड्राइवर है।
अभियुक्तों के कब्जे से:-
• 02 कंगन पीली धातु
* 02 हार पीली धातु
• 03 अंगूठी पीली धातु
• 01 लाकेट पीली धातु
* 01 मंगलसूत्र पीली धातु
* 02 अंगुठी पीली धातु
* 01 नथिया पीली धातु
* 02 झुमका पीली धातु
• 04 गुरिया पीली धातु
* 01 करधन सफेद धातु
• 04 बिछिया सफेद धातु
• 02 पावजेब सफेद धातु
• 03 जोड़ी पायल सफेद धातु
* 01 चैन सफेद धातु
• 06 कड़ा सफेद धातु बरामद हुआ।
इससे पहले अभियुक्त अर्जुन रावत के खिलाफ धारा 323/504/506/303(2)/317(2) बीएनएस थाना पीजीआई जनपद लखनऊ में, धारा 379/411आईपीसी थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ में और धारा 379/411 बीएनएस थाना अजगैन जनपद उन्नाव में मुकदमे दर्ज हैं…
अभियुक्त सुदैफ अली उर्फ समर के खिलाफ धारा 351(2)/131/309(4)/317(2)/323/427/506 आईपीसी थाना पीजीआई जनपद लखनऊ में और धारा 379/411 भादवि थाना बछरांवा जनपद रायबरेली में मुकदमे दर्ज हैं…
अभियुक्त विनय कुमार के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ में मुकदमा दर्ज है….
अभियुक्त दीपक यादव के खिलाफ धारा 379/411/420 आईपीसी थाना कोतवाली सदर जनपद सीतापुर में, धारा 341/354/354(घ)/504/506/401आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ में मुकदमा दर्ज हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page