
✍️नवीन तिवारी
वाराणसी: यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सिगरा थाना पुलिस ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के निर्देशन तथा रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, यात्रियों से मिली शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की गई। हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिगरा पुलिस ने कहा कि, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों को परेशान करने, जबरन संपर्क करने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।



