
✍️अमित चंद्रा
लखनऊ :- राजधानी लखनऊ में 16 जून को रेलवे स्टेशन चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 8/9 से अज्ञात महिला द्वारा 5 माह की बच्ची का अपहरण किया गया था, जिसके संबंध में जीआरपी थाना चारबाग में बच्ची के परिजन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।




अपहृत बच्ची की सकुशल बरामद की हेतु जीआरपी थाना चारबाग और सर्विलांस टीम जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए, अन्य तरह से सार्थक प्रयास करते हुए, मुखबिर को सक्रिय किया गया….
5 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया था। संयुक्त टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई…
थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ और सर्वेलेंस टीम की संयुक्त टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य पर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने गुरुवार के दिन संयुक्त टीम को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया…
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ रोहित मिश्रा और क्षेत्राधिकार रेलवे लखनऊ प्रथम अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे….



