लखनऊपूर्वांचल
Trending

इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़, समिट बिल्डिंग से गिरफ्तार हुए 119 आरोपी –

 

✍️अमित चंद्रा

लखनऊ:-   राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग में चल रहे इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के मामले में 119 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। सिंडिकेट के मास्टरमाइंड संचालक विनीत शर्मा, उसकी प्रेमिका रिंकी दास गुप्ता और जयराज को भी लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया..

लखनऊ के साइबर क्राइम थाना व साइबर क्राइम सेल की टीम ने कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया…
सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और संचालक विनीत शर्मा पर पुलिस ने 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया…
विनीत और जयराज गुजरात के रहने वाले हैं। रिंकी दास गुप्ता के पश्चिम बंगाल में कई क्लब, पब और पार्लर हैं। गुजरात के एक बड़े कारोबारी का बेटा है विनीत शर्मा। एक करोड़ रुपए से कारोबार शुरू कर साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के धंधे में जुटा था विनीत शर्मा…
सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और संचालक विनीत शर्मा काली कमाई को प्रेमिका रिंकी दास गुप्ता के बिजनेस में लगाता था..
प्रेस कॉन्फ्रेस में पुलिस उपायुक्त क्राइम ने बताया कि विनीत शर्मा और रिंकी दास गुप्ता के सिंडिकेट को अमेरिका में चार्ल्स नाम का व्यक्ति चलाता है। चार्ल्स इस सिंडिकेट को अमेरिकी नागरिकों का डाटा मुहैया कराता था। अमेरिका से हवाला के जरिए भारत रकम भेजने का काम भी चार्ल्स करता है। फिलहाल चार्ल्स अभी फरार है और जिसकी है तलाश जारी है…..

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page