
✍️नवीन तिवारी
वाराणसी:- काशीवासी और पर्यटकों के लिए सावन के महीने में वाराणसी में बहुप्रतीक्षित रोपवे की शुरुआत होने जा रही है, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने रोपवे सेवा किराया दर निर्धारित कर दिया है। रोपवे में यात्रा का न्यूनतम किराया₹10 और अधिकतम किराया ₹50 निर्धारित किया गया है। वही “काशी स्मार्ट पास”धारकों को सभी किरायों पर 20% की विशेष छूट मिलेगी जिससे यह सेवा और अधिक की किफायती बन जाएगी। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौक पूरे मार्ग की यात्रा मात्र ₹50 में पुरी की जा सकेगी, जबकि विद्यापीठ से रथ यात्रा तक की यात्रा के लिए केवल ₹10 का भुगतान करना होगा, काशी स्मार्ट पास धारकों को कैंट से गोदौलिया तक की यात्रा₹40 तथा विद्यापीठ से रथयात्रा की यात्रा मात्र ₹8 में उपलब्ध होगी। यात्रियों के सुविधा के लिए कैंट रोपवे स्टेशन पर क्लॉक रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोपवे टिकट धारकों को शुरुआती 2 घंटे के लिए सामान रखने की सुविधा निशुल्क मिलेगी, जबकि इसके बाद 15 किलोग्राम तक सामान के लिए₹50 घंटा शुल्क लिया जाएगा। कैंट से गोदौलिया तक का सफर सड़क मार्ग से वर्तमान में 30 से 45 मिनट में तय होता है जबकि रोपवे से यह सफर महज 15 से 16 मिनट में तय किया जा सकेगा।



