
सोनभद्र:- रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पन्नूगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग (जोगियाबीर महाल) पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू होते ही राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर शाम से बंद कर दिया गया। निर्माण कार्य को देखते हुए छह माह से अधिक समय तक रूट डायवर्जन रहेगा। जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
रेलवे निर्माण प्रबंधन के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश कुमार ने बताया कि जनपद में चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत सोनभद्र रेलवे स्थित जोगियावीर महाल रेलवे क्रासिंग पन्नूगंज रोग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
छोटे वाहन (बाइक/कार): पन्नूगंज से मिर्जापुर, वाराणसी या घोरावल जाने वाली गाड़ियां वाराणसी-शक्तिनगर रोड का उपयोग कर सकती हैं।भारी वाहन: भारी वाहनों को मधुपुर-मझगईं मोड़ से बनौरा होते हुए बेलखुरी रूट से गुजरने के निर्देश दिए गए है।



