बांदा

65 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद तीन गिरफ्तार

 

 

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना चिल्ला और एएनटीएफ झांसी एंव कानपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतरजनपदीय अवैध गांजा तस्करों को ग्राम अतरहट के पास से किया गया गिरफ्तार थाना चिल्ला और एएनटीएफ झांसी की संयुक्त पुलिस टीम पुलिस गश्त व संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अतरहट के पास से 03 अवैध गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से 65 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ अंकित उर्फ कल्लू पुत्र बृजराज,सौरभ उर्फ बिल्लू पुत्र विजयराज निवासी अतरहट थाना चिल्ला ,संजय उर्फ बउवा पुत्र जगदीश निवासी खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा अवैध गांजे के कहां से और किसके माध्यम से गांजे की खरीद बिक्री की जा रही थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page