वाराणसीपूर्वांचल
Trending

सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में बिजली आपूर्ति की लापरवाही से जनता परेशान –

 

 

वाराणसी:-  वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में शंभू नाथ यादव जी के घर का बिजली कनेक्शन खंभे से खराब होने के कारण पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में उपभोक्ता द्वारा लगातार डाफी उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि लगातार शिकायत के बाद चौथे दिन बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से केवल अस्थायी रूप से तार जोड़कर समस्या को नजरअंदाज कर दिया। उनके जाने के कुछ ही समय बाद फिर से कनेक्शन खराब हो गया, जिससे उपभोक्ता को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह 5:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक लगभग पांच बार शिकायत की जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

एक ओर जहां वाराणसी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के दावे किए जा रहे हैं और घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता को बुनियादी बिजली सुविधा भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक और विभागीय लापरवाही को दर्शाती है।

हम संबंधित अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जारीकर्ता:अमन यादव मो. नं.: 9044787876

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page