बांदा

किसान कामगार यूनियन का डी एम को ज्ञापन

 

बांदा जिले के किसानों कि समस्याओं को देखते कामगार संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।जिसमे कहा गया है कि बारिश ,आंधी और ओला वृष्टि से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुबा है।जो किसान साल भर के भोजन ,बच्चों की पढ़ाई,दवाई और रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए खेतों पर निर्भर रहता है।उसके अरमानों पर पानी फिर गया है।मोहन पुरवा,अछरौंद,गोयरामुगली,खैराड़ा,करछा,सुरौली,परसौंदा आदि गांवों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।कोई टीम अभी तक सर्वे करने नहीं गई है। जिसमें उचित मुवावजे की मांग की गई है।इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद,जिलाध्यक्ष रामकिशोर यादव,प्रदेश महासचिव लतीफ खान,छोटेलाल यादव,रविन्द्र कुमार,महेंद्र प्रताप सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page