लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ पुलिस का सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन व हुड़दंगई के खिलाफ विशेष/ सख़्त अभियान –

 

 

अमित चंद्रा  –

 

लखनऊ:-  लखनऊ पुलिस का सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन व हुड़दंगई के खिलाफ विशेष/ सख़्त अभियान –कुल चेक किये गये स्थान-106 / कुल चेक किए गए व्यक्ति-2339 / धारा 34 के अंतर्गत चालान: 411 व्यक्ति
 सभी जोनों के पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में ACPs व थाना प्रभारियों की टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान।
 पुलिस टीमों द्वारा कुल 106 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 2339 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
 सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर 411 व्यक्तियों पर विधिक कार्यवाही/चालान की गई।
 संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

कार्यवाही विवरण-

  पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण एवं जनपद के सभी जोनों के पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में लखनऊ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बीते कल विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों/दुकानों के बाहर खुले में बैठ कर शराब पीने वाले व्यक्तियों, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, राहगीरों एवं विशेषकर महिलाओं तथा आम जनमानस के लिए असुविधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों, शराब पीकर सड़क मार्ग एवं दुकनों के सामने अभ्रद व्यवहार/गालीगुप्ता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान 106 स्थानों पर कुल 2339 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिसमें 411 व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर विधिक धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
इसी क्रम में कमिश्नरेट के सभी जोनों के सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ सार्वजनिक स्थानों—सड़कों, पार्कों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, चौराहों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों—पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


जोन-वार प्रभावी कार्यवाही का ब्यौरा-

जोन कुल चेक किये गये स्थान कुल चेक किए गए व्यक्ति कुल चालान किए गए व्यक्ति
उत्तरी जोन 20 383 114
दक्षिणी जोन 22 506 51
पूर्वी जोन 23 663 86
पश्चिमी जोन 23 539 115
मध्य जोन 18 248 45
कुल योग 106 2339 411

प्रमुख स्थान:-

गोपालपुरवा, पेपर मिल, रिग रोड, मोतीनगर, राजेन्द्र नगर, कल्ली पश्चिमी, जगतखेड़ा मोड़ पर, सलेमपुर, 60 फिटा रोड, इजीनियरिंग चौराहा, मिर्जागंज चौराहा, तिवारीगंज, गीतापुरी मार्केट, खरगापुर चौराहा, हुसाड़िया आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर चेक किया गया। सभी जोनों में सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमें तैनात रहीं।

पुलिस आयुक्त लखनऊ का संदेश/अपील-

“आमजन की शिकायतों के दृष्टिगत कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं सख़्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही निर्देशित किया गया है कि शराब की दुकानों के संचालक अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें, जिससे आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
लखनऊ पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना है। आमजन से अपील है कि कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंगई से दूर रहें।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page