लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ में अवैध सवारियों ढुलाई का कारोबार, कमता चौराहे पर प्राइवेट गाड़ियों का बीच सड़क स्टैंड –

 

✍️ कृष्णा उपाध्याय

लखनऊ:- लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र के कमता चौराहे पर इन दिनों प्राइवेट गाड़ियों से अवैध रूप से सवारियां ढोने का कारोबार जोरों शोरों पर चल रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक प्राइवेट बसों, वैन और छोटे चार पहिया वाहन बिना किसी परमिट या रूट पास के खुलेआम सवारियां उठाते नजर आते हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार
यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां मौके से गुजरती हैं। इसके अलावा कमता चौराहे पर अक्सर *यातायात पुलिस भी मौजूद रहती है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध ली जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कमता चौराहे पर प्राइवेट टैक्सी और गाड़ियों के लिए कोई अधिकृत स्टैंड बनाया गया है, जो बीच सड़क पर इस तरह से संचालित किया जा रहा है?
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि थाना चिनहट क्षेत्र में अवध बस अड्डे के पास* भी प्राइवेट बसें और टैक्सी गाड़ियां अवैध रूप से सवारियां भरती हैं। सवाल उठता है कि क्या इसके लिए थाना चिनहट की कमता चौकी, परिवहन विभाग या ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई अनुमति (अथॉरिटी) दी गई है.?
सूत्रों के अनुसार, कुछ वाहन चालक रोजाना तय रकम देकर बेखौफ सवारियां ढोते हैं। राहगीरों का कहना है कि इस तरह के अवैध संचालन से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगा रहता है।
स्थानीय लोगों ने परिवहन प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुधर सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page