पूर्वांचलवाराणसी
Trending

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने शंकराचार्य जी को छोटी बच्ची के यौन शोषण के आरोप में फसाने हेतु दिया था प्रलोभ न;हुआ खुलासा –

 

✍️ आशीष मिश्र

 

वाराणसी:-   परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को अपनी छोटी बच्ची के झूठे यौन शोषण फसाने हेतु हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने जिस व्यक्ति को आर्थिक सहयोग का प्रलोभन दिया था वह व्यक्ति शंकराचार्य जी के शरण में आकर बताई पूरी सच्चाई।

शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने आज सायं केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में आकर पत्रकारों के समक्ष यह बताया कि हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने अपने सहयोगी के माध्यम से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि तुम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दो कि वो बद्रीनाथ में हमारी छोटी बच्ची के साथ यौन शोषण किए थे।और हम तुम्हारा आर्थिक सहयोग करेंगे।यह जानकारी शंकराचार्य जी और पत्रकारों के समक्ष देते हुए रमाशंकर दीक्षित ने बताया कि हमारे पिताजी भी दंडी सन्यासी थे इसलिए हमारी आत्मा एक दंडी सन्यासी को नही हुई। इसलिए हमने आशुतोष पाण्डेय को बोल दिया कि भगवान ने हमें जितना दिया उतने में हम संतुष्ट हैं हम शंकराचार्य जी को झूठे आरोप में फसाने का पाप नही कर सकते। इस पर आशुतोष पाण्डेय हमको धमकी देने लगा कि अगर तुम हमारा साथ नही दोगे तो हमारे पास तमाम रास्ता है।

रामशंकर दीक्षित ने इस बात को सादे पन्ने पर लिखकर और अपना हस्ताक्षर करके शंकराचार्य जी को सौंप दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page