लखनऊपूर्वांचल
Trending

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय गोमती नगर लखनऊ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन एवं हुमायूं कबीर का पुतला दहन किया गया –

 

 

लखनऊ:-  विश्व हिंदू रक्षा परिषद का लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन कर रहा । कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद नहीं जाने दिया गया जिसके बाद प्रदर्शन जारी है । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में हुमायूं कबीर का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया ‘हुमायूं हम आएंगे बाबरी फिर से गिराएंगे’ हाथों में भगवा झंडा लेकर बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध किया। वहीं श्री राय ने कहा कि हम बाबर के नाम से मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे। जब एक बार बाबरी मस्जिद का नाम मिट चुका है तो फिर क्यों उसे जिंदा करके पूरे भारत का माहौल खराब किया जा रहा है। आज जो पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करवा रहा है ये देश का माहौल खराब करने की सोची समझी साजिश है ।

 

उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और दिल्ली से हजारों की संख्या में हमारे कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के लिए कूच किए मगर उन्हें रोक लिया गया। पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर 25000 कार्यकर्ताओं को रोका गया है। हमने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह कानून के खिलाफ जाकर कोई भी काम ना करें और अपने घरों को वापस लौट आए। हम लोग कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं कानून को तोड़ने वाले नहीं। यह भारत का संविधान है जिस पर हमें पूरा यकीन है। हम लोग सभी धर्म का सम्मान करने वाले भाईचारा को मानने वाले लोग हैं। अगर इस मस्जिद का निर्माण हो भी जाता है तो हम कोर्ट जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के जरिए से इस मस्जिद को गिरवाएंगे। गोपाल राय ने कहा कि कल हमें दिल्ली में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। आज हम लखनऊ आ गए हमें यहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है अगर हमें रोका ना जाता तो हम दिखाते कि इस मस्जिद के निर्माण को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं। AIMIM के नेता आने वाले चुनाव की वजह से बाबरी मस्जिद का समर्थन कर रहे हैं। ममता बनर्जी इस पूरे मामले पर राजनीति करके माहौल को खराब कर रही है। हम लोग न माहौल खराब होने देंगे और न मस्जिद का निर्माण होने देंगे। हुमायूं कबीर का कहना है कि पश्चिम बंगाल अयोध्या नहीं है तो हमको यह बताना चाहते हैं कि यह पाकिस्तान भी नहीं है जहां वह कानून तोड़कर कोई काम कर लेंगे। गोपाल राय ने कहा कि एपीजी अब्दुल कलाम के नाम से मस्जिद बनाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारा संगठन ईंट, बालू , सीमेंट ,लेबर सब कुछ देगा हर तरीके से मदद भी करेगा मगर बाबर के नाम पर हम एक भी मस्जिद नहीं बनने देंगे। वीर अब्दुल हमीद , पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के नाम पर मस्जिद बनाई जाए, हमारा संगठन सहयोग करेगा। समर्थन देगा। हम खड़े होकर निर्माण करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद से कोई आपत्ति नहीं है, मगर बाबर नाम से आपत्ति है। बाबर का नाम लेकर देश में हिंदू-मुसलमान दंगा करवाने की कोशिश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page