✍️आशीष मिश्र
वाराणसी:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के ‘अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषा विभाग’ (Department of English and Other Foreign Languages) में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन हुआ। विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज धनकड़ ने आज, सोमवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे विधिवत रूप से विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण समारोह विभागाध्यक्ष कक्ष में आयोजित किया गया, जहाँ विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों ने डॉ. धनकड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ ने कहा कि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास रहेगा कि अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं के पठन-पाठन में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए और छात्रों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाए।”
डॉ. धनकड़ ने विभाग के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ विभाग के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्राध्यापक, विभागीय सहयोगी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. धनकड़ के नेतृत्व में विभाग अकादमिक जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।



