बांदाबुंदेलखंड

कलश यात्रा – टप्पेबाजी में 8 गिरफ्तार

चोरी के पीली धातु के 07 मंगलसूत्र, पीली धातु के 01 जंजीर सहित घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद 

 

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व जंजीर की चोरी टप्पेबाजी की गई थी

अन्तरजनपदीय गिरोह के 08 सदस्यों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार 

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी

नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मेले कथा प्रवचन कलश यात्रा आदि में टप्पेबाजी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है गौरतलब हो कि 15 जनवरी को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान रामलीला मैदान और रायफल क्लब मैदान अलीगंज से अज्ञात चोर गिरोह द्वारा महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व जंजीर की चोरी टप्पेबाजी की गई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अतर्रा रोड बाइपास के पास एक सफेद रंग के चारपहिया वाहन में कुछ संदिग्ध पुरुष व महिलाएं है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए 02 पुरुष व 06 महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से पीली धातु के 07 मंगलसूत्र व पीली धातु की 01 जंजीर आदि बरामद हुई । बरामद मंगलसूत्र, जंजीर व चारपहिया गाड़ी के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सभी लोग आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार है तथा जहां कहीं भी मेला, कथा, प्रवचन, कलश यात्रा आदि का आयोजन होता है सभी लोग इसी चारपहिया गाड़ी

 

से जाते है और दो ग्रुप बनाकर भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के आभूषणों आदि की चोरी की घटना को अंजाम देते है । बरामद पीली धातु के मंगलसूत्र व जंजीर 15 जनवरी को कलश यात्रा के दौरान चोरी की गई थी । उसके बाद सभी लोग गिरोह मवई चौराहा स्थित कथा पण्डाल में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे । इसी दौरान सभी को पकड़ लिया गया । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है ।

                           बरामदगी

▪️01 चारपहिया वाहन ERTICA (टप्पेबाजी चोरी की घटना में प्रयुक्त)

▪️07 मंगलसूत्र पीली धातु (चोरी के)

▪️01 जंजीर पीली धातु

 

            गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता

1. विनोद कुमार पुत्र जिउतराम निवासी परसही थाना कोतवाली नगर जनपद गाजीपुर ।

2. अजय कुमार पुत्र फूलचन्द्र निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

3. सोनी पत्नी विनोद निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

4. मीना पत्नी रामआसरे निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

5. आशा पत्नी अनिल निवासी त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर ।

6. कमली पत्नी नखरु हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

7. गीता पत्नी राजकुमार निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

8. रुपा पत्नी शिन्टू निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 32/26 धारा 303(2)/3(5)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।

2. मु0अ0सं0 33/26 धारा 303(2)/3(5)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता आशा देवी पत्नी अनिल कुमार उपर्युक्त

1. मु0अ0सं0 120/18 धारा 379/411 भादवि थाना बलुआ जनपद वाराणसी ।

2. मु0अ0सं0 227/24 धारा 379/411 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

3. मु0अ0सं0 228/24 धारा 401/411/413 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

4. मु0अ0सं0 229/24 धारा 379/411/414 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

5. मु0अ0सं0 235/24 धारा 379/411 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता कमली पत्नी नखरु उपर्युक्त-

1. मु0अ0सं0 364/19 धारा 392/411 थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज ।

2. मु0अ0सं0 394/19 धारा 419/420 थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज ।

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता सोनी पत्नी विनोद उपर्युक्त-

1. मु0अ0सं0 383/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कैंट जनपद वाराणसी ।

2. मु0अ0सं0 443/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना कैंट जनपद वाराणसी ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. बलराम सिंह प्र0नि0 कोतवाली नगर

2. यज्ञनारायण भार्गव चौकी प्रभारी बलखण्डीनाका

3. अरविंद कुमार मौर्य चौकी प्रभारी अलीगंज

4. उ0नि0 प्रवेश कुमार

5. हे0कां0 राकेश चन्द्र कुशवाहा

6. कां0 फिरोज अंसारी

7. कां0 दीपक कुमार

8. म0उ0नि0 रश्मि सिंह

9. म0कां0 प्रियंका चौधरी

10. म0कां0 शागुफ्ता

11. म0कां0 निशा कुमारी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page