वाराणसीपूर्वांचल
Trending

स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर विकसित भारत की संकल्पना होगी पूर्ण : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी –

 

 

वाराणसी:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर रेंजर्स तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्वदेशी संकल्प रन रैली का आयोजन किया गया।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के आइकन हैं। स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर युवा चलकर विकसित भारत 2047 संकल्पना को पूर्ण करेंगे। रैली पंत प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर पर जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने स्वामी विवेकानंद जी और डॉक्टर भगवान दास जी के योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. के.के सिंह, रोवर रेंजर्स के नोडल अधिकारी प्रो. रमाकांत सिंह, एनएनसी के लेफ्टिनेट डॉ. आयुष, प्रो.आनंद शंकर चौधरी, प्रो. अनीता, डॉ. अमरीश राय, डॉ. दिनेश चंद शुक्ला, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. भारती कुरील, डॉ. बालरूप यादव, डॉ. शशि प्रकाश, डाॅ. अंबुज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page