बांदा

पुलिस को मिली सफलता पीली धातु के बिस्किट सिक्के समेत लाखों रुपए बरामद

बांदा, चित्रकूट सहित आस-पास के जनपदों में कई घटनाओं को दे चुके थे अंजाम 

बांदा थाना बदौसा पुलिस द्वारा सोने की गिन्नी देने का लालच देकर 12.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गौरतलब हो कि जनपद झांसी के रहने वाले रवीन्द्र सोनी को जिला दतिया के रहने वाले महेश ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी सस्ते दामों में दिलाने के नाम पर बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बागै नदी पुल के पास बुलाया था । जिस पर वह 12.50 लाख रुपये लेकर आए थे, तय स्थान पर वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे । दो व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे इसी दौरान अन्य व्यक्ति उसकी कार से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए जब वह उनके पीछे भागा तो महेश तथा उसके साथ का व्यक्ति भी मौका पाकर भाग गया । इस संबंध में प्राप्त तहरीर पर थाना बदौसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सहित कई टीमों का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 04 अभियुक्त 1. इजा लाल पुत्र खद्दारे लाल निवासी हरदवा2. वरसन पुत्र आर्यन निवासी पिलोरी 3. जोकिन पुत्र अरसन निवासी पटेरा थाना रीठी जिला कटनी (म0प्र0)4. महेश पुत्र गुल्ली उर्फ दुल्ली निवासी नेतुहापुर मजरा इन्द्रगढ़ जिला दतिया (म0प्र0)को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य फरार अभियुकतों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी म0प्र0 के रहने वाले हैं तथा बांदा, चित्रकूट और आस-पास के जनपदों में घुमन्तू बंजारों की तरह डेरा बनाकर परिवार के साथ रहते है तथा चोरी, टप्पेबाजी और ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं । इनका अपराध करने का सबसे साधारण तरीका नकली सोने को असली बताकर लोगों को सस्ते दामों पर बेच कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देना है । इस घटना में भी अभियुक्तों ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी मात्र 12.50 लाख रुपये में बेचने का लालच पीड़ित को दिए थे, जब पीड़ित पैसा लेकर बदौसा आया तो इन सब ने मौका पर पीड़ित के चार पहिया वाहन में रखे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 6.80 लाख रुपये नकद, चोरी किए रुपयों से खरीदे गए सोने के सिक्के, नकली पीली धातु के 1465 सिक्के आदि बरामद किए गए हैं ।

बरामदगी(कुल बरामदगी 10.55 लाख रुपये) –

▪️कुल ₹6,80,000/- नकद (चोरी/टप्पेबाजी किए गए)

▪️पीली धातु के कुल 1,465 सिक्के (नकली तथा ठगी करने के लिए प्रयुक्त)

▪️चोरी/टप्पेबाजी की गई राशि से खरीदे गये पीली धातु के 05 शुद्ध सिक्के/बिस्किट वजन लगभग 30 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹ 375000)

▪️कुल 04 एंड्रायड मोबाइल फोन

पंजीकृत अभियोग-

▪️मु0अ0सं0 194/25 धारा 303(2)/3(5)/317(2)/317(4)/318(4) बीएनएस थाना बदौसा जनपद बांदा ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह मय टीम

2. प्रभारी एसओजी आनंद कुमार सिंह मय टीम

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page