बांदा

सार्वी श्रीवास्तव बनी यातायात निरीक्षक

यातायात नियमों का पालन न करने वाले को सख्त चेतावनी 08 वाहनों का कटा चालान

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में यातायात जागरुकता माह नवंबर के अंतर्गत जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौराहे पर कैम्प लगाकर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया । छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय और काल्पनिक घटनाओं  के माध्यम से लोगों का यह समझाने का प्रयास किया सड़क पर एक छोटी सी चूक उन्हे तथा उनके परिवार को अपूर्णीय क्षति की ओर ले जा सकती है । यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं तथा दूसरों की जीवन रक्षा के लिए जरुरी है साथ ही यह सभी नागरिकों का कर्त्तव्य भी है । कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरुक किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा सार्वी श्रीवास्तव को एक घण्टे के लिए निरीक्षक यातायात बनाया नवनियुक्त निरीक्षक यातायात द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायाय नियमों का पालन न करने वालों का सख्त चेतावनी दी गई तथा 08 वाहनों के चालान भी काटे गए । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि बांदा पुलिस द्वारा माह भर चलाए जा रहे इस विशेष जागरुक अभियान में प्रत्येक स्कूली छात्र-छात्राएँ बांदा पुलिस की ब्रांड एम्बेजडर हैं, उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से अपील कि वे सभी अपने आस-पास के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करें । सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री मेविस टॉक ने छात्रा प्रगति सिंह के जन्मदिन पर एक हेलमेट गिफ्ट किया । इस दौरान उन्होने द्वारा छात्र-छात्राओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप सभी की सामाजिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक अभिरुचि सराहनीय है, आप सभी के प्रयासों से ही जागरुकता अभियान को मौलिक सफलता तक पहुंचाया जा सकता है । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा जनसमूह को यातायान नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई  कार्यक्रम के अन्त में एक व्यापक जागरुकता रैली निकाली गई जिसके माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी, विद्यालय के शिक्षकगण, यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, यातायात मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्र तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page