लखनऊ

चारबाग़ बस अड्डे में पानी की टंकी पर गिरा यूनिपोल –

लखनऊ:–  थाना नाका की नत्था पुलिस चौकी के अंतर्गत चारबाग़ बस अड्डे पर स्योना होटल के निकट सुलभ शौचालय के बगल में नवनिर्मित पानी की टंकी के बगल में लगा यूनिपोल लगभग एक माह पूर्व आंधी-पानी आने से पानी की टंकी पर गिर गया ! यूनिपोल के पानी की टंकी पर ग्गिरने से टंकी छतिग्रस्त हो गयी ! पानी की टंकी से पेयजल का रिसाव हो रहा है ! इसी जगह पर ई-रिक्शा व् ऑटो चालकों ने अस्थाई रूप से स्टैंड बना रखा है ! तमाम रोडवेज बसे इसी स्थान पर आकर सवारियां उतारती है ! इतना ही नही लोकल सिटी बसों का संचालन भी यही से होता है यदि किसी भी वक़्त अचानक यूनिपोल पानी की टंकी के साथ सड़क पर गिरा , तो कई लोग असमय रूप से मौत के गाल में समा जाएंगे ! जिसकी भरपाई कर पाना लखनऊ प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page