लखनऊ
Trending

भारत में भी नेपाल जैसे हालत बन सकते हैं – अखिलेश यादव

 

 

 

लखनऊ :- राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सम्मानित किया।कार्यकम सपा मुख्यालय में आयोजित किया गया।इस दौरान अखिलेश साफा पहनकर सरदार लुक में नजर आए। 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि लाल पगड़ी खुशी के प्रतीक के रूप में पहनाई जाती है।अब खुशी आने वाली है, क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है।यही नहीं एक पंजाबी गीत भी अखिलेश के लिए लॉन्च किया गया। इस पर अखिलेश ने कहा कि इस गाने को 2027 में चलाना है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सिखों के हितों का पूरा ख्याल किया जाएगा।नेता जी ने भी सरकार में इस समुदाय से कैबिनेट मंत्री बनाया था।

अखिलेश यादव ने भारत में नेपाल जैसे हालात पैदा होने की बात कही।अखिलेश ने‌ सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया।कहा कि जो पड़ोस में जो जनता करती दिख रही है,हो सकता है कि वह यहां भी करती दिखाई देगी।अखिलेश ने कहा कि अयोध्या के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के पीछे भी धांधली थी।अयोध्या के चुनाव में 5000 लोग बाहर से लाए गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है कि वोट चोरी न हो।पूरा देश जानता है कि इन्होंने रिवाल्वर निकाल कर वोट डाला गया था।अखिलेश ने कहा कि कुंदरकी के चुनाव में 77 फीसदी मतदान हुआ।अयोध्या के चुनाव में बाहर से लोग लाए गए।यहां वोट की डकैती हो रही है। नेपाल की तरह ही हो सकता है कि जनता सड़कों पर दिखाई दे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है,हमारी मांग है कि नुकसान की पूरी तरह भरपाई हो।विकास परियोजनाओं के लिए पहले पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए।अखिलेश ने कहा कि पंचायती राज में 60 प्रतिशत कमीशन चल रहा है।

 अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। कहा कि योगी सरकार में अंदरूनी लड़ाई चल रही है,भ्रष्टाचार पीक पर है। अखिलेश ने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी में तीन नंबर पर पहुंचाने वाली एजेंसी पर एफआईआर होनी चाहिए।अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जाएगी,तभी क्राइम जाएगा। अखिलेश ने कहा कि इस राज्य में किडनैपिंग बढ़ी है और क्राइम बढ़ा है। कहा कि एक बात मैं कहने जा रहा हूं कि 2027 में सपा की सरकार आएगी। हम लोग सरकार बनाएंगे।

 अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हिरासत में मौतों का रिकॉर्ड बना रहा है।अब तक दूसरे लोग मारे जा रहे थे,अब उन्हें पता लग रहा होगा कि किसी अपने को खोने का दुख क्या होता है।गाजीपुर के सीताराम उपाध्याय की थाने में हुई पिटाई से मौत के प्रकरण की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि इसकी खुलकर निंदा होनी चाहिए। यह पता लगाया जाए कि आखिर इन घटनाओं के पीछे कौन है। अखिलेश ने कहा कि आज एक और किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री आवास पर ज़हर खा लिया। यूपी के सीएम हाउस में जहर खाने का रिकॉर्ड बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page