उत्तर प्रदेश
Trending

द्वारिकाधीश मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव,समय कर लें नोट –

 

 

मथुरा:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन हुआ है।नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।इसके बाद ग्वाल और राजभोग के दर्शन होंगे। 

शाम को उध्यापन के दर्शन 7:30 बजे होंगे। इसके बाद भोग संध्या आरती के दर्शन होंगे और 10 बजे जागरण की झांकी होगी और उसके पश्चात 11:45 पर ठाकुर के जन्म के दर्शन होंगे। 17 तारीख को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में भव्य नंद महोत्सव का आयोजन होगा।नंद महोत्सव के बाद दर्शन सभी के लिए खुलेंगे,इसका कोई समय निर्धारित नहीं है,लेकिन शयन के दर्शन शाम 4:30 से 5 बजे तक होंगे। 

बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए जलकल विभाग मथुरा-वृंदावन के 160 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकर रखवाएगा। साथ ही 60 जगहों पर मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे।कंट्रोलरूम से इसकी निगरानी होगी और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।एक फोन कॉल में समस्या का समाधान किया जाएगा।भूतेश्वर स्थित कम्पाउंड कार्यालय में कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही 8218996344 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page