राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती पर कम्पोजिट विद्यालय तुलसी कला में फहराया तिरंगा –

✍️जितेंद्र पांडेय
भदोही :– जिले के डीघ ब्लॉक अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय तुलसी कला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों, छात्र, छात्राओं ने सामूहिक रूप से दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। निश्चित समय पर विद्यालय में श्री मनोज पाण्डेय प्राचार्य ने झंडारोहण किया तत्पचातगांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मनोज पाण्डेय जी द्वारा गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालने के बाद स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मनोज पाण्डेय ने बच्चों को 2 अक्टूबर बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया को सत्य, अहिंसा, परोपकार और सत्याग्रह की ताकत बताने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के युगनायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सादगी, सुचिता, नैतिक मूल्यों के आदर्श, महान स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के जीवन से सदा जीवन उच्च विचार,भाई चारा, सर्वधर्म समभाव, नैतिकता जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। जय जवान जय किसान के नारे के संवाहक भारत के अद्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का देश को आजाद कराने और देश की उन्नति के रास्ते पर लाने में बड़ा योगदान रहा। ये दोनों महापुरुष हमारे मुल्क के अमूल्य धरोहर हैं। इनके जीवन और अतुलनीय कार्यों, योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मनोज पाण्डेय जी द्वारा गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया तथा महिलाओं की उन्नति के लिए उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक महेन्द्र शुक्ल द्वारा सभी उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता शपथ दिलाई और शिक्षक आशीष मिश्रा द्वारा बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन करते हुए बच्चों को गांधी जी की जीवनी से अवगत कराया गया। वहीं अशोक पाण्डेय और ममता शुक्ल, कुसुम पांडेय ने अन्य साथी शिक्षको के साथ में बच्चों में मिष्ठान वितरण किया।
वहीं डीघ ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी वहिदा नगर पर खंड शिक्षा अधिकारी फराह रहीस द्वारा झंडारोहण किया गया।