लखनऊ
Trending

विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है – अनुज श्रीवास्तव-

लखनऊ:-   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ दक्षिण जिले के आशियाना नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी लखनऊ महानगर विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने नगर अध्यक्ष डॉक्टर निहारिका कुमार एवं नगर मंत्री कृष्णा यादव के नाम की घोषणा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, महानगर मंत्री शाश्वत संस्कृत, महानगर सहमंत्री अनमोल सिंह एवं जिला संयोजक अविजित झा ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन कर किया। 

निर्वाचन अधिकारी अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए तत्पर हो, उन्होंने नवीन दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से आशियाना नगर में विद्यार्थी परिषद के कार्य को और विस्तार देने के लिए यह कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी, व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में आशियाना नगर इकाई के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

महानगर मंत्री शाश्वत संस्कृत ने कहा कि लखनऊ महानगर में सत्र 2024-25 के लिए नगर एवं परिसर कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम अनवरत जारी है। इसी क्रम में आज आशियाना नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें कनिष्का कुमारी, आर्यन वर्मा, अभिनीत पटेल, आरव श्रीवास्तव को नगर सहमंत्री, हर्ष पटेल को नगर SFS संयोजक,अमन दूबे SFS सह संयोजक, SFD संयोजक शनि कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अमित गौतम, खेलो भारत संयोजक पीयूष मानस एवं कृष्णा सिंह को खेलो भारत सह संयोजक दायित्व की घोषणा की गई।

इस दौरान सरोजनी नगर नगर मंत्री अमन दूबे एवं जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page