उत्तर प्रदेश
Trending

बेटे की चाहत में तांत्रिक की बात मान एक महीने की बेटी की बलि दी –

 

मुजफ्फरनगर:-  बेटे की चाहत में तांत्रिक की बात मान एक महीने की बेटी की बलि दी, माता-पिता ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में माता-पिता ने एक तांत्रिक की बात मानकर अपनी ही बेटी की बलि चढ़ा दी. जब पड़ोसियों ने कई दिनों तक बच्ची को नहीं देखा तो शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने जब आरोपी माता-पिता से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. अब पुलिस नवजात के शव की तलाश कर रही है.

मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र का है. यहां के बेलड़ा गांव में रहने वाले गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता पर अपनी एक महीने की बेटी की बलि देने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने बताया कि बच्ची की मां ममता काफी बीमार रहती थी. ऐसे में एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि अगर वह एक महीने की बच्ची की बलि दे दे तो वह ठीक हो जाएगा. बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पति-पत्नी ने बच्ची की बलि दे दी।

पुलिस ने बीमारियों को ठीक करने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि देने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने गुरुवार को बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के बेलड़ा गांव में बुधवार रात को अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.

बंसल के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि ममता लंबे समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी थी कि अगर वह बीमारी से छुटकारा पाना चाहती है तो अपने एक महीने के बच्चे की बलि दे दे। इस पर दम्पति ने लड़की की बलि दे दी और उसका शव जंगल में छिपा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस दंपत्ति के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है. वहीं, हरेंद्र नाम के उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसने बीमारी ठीक करने के लिए लड़की को मारने की सलाह दी थी. बंसल ने बताया कि मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page