उत्तर प्रदेश
Trending

गोंडा में नकली नमक की 934 बोरी जब्त, 3 पर मुकदमा –

 

गोंडा:-  गोंडा में कंपनी ने टाटा नमक का नकली खेप बरामद कर तीन व्यापारियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर नकली नमक का नमूना सील किया है। स्थानीय व्यापारियों के द्वारा क्षेत्र में नकली नमक की सप्लाई देकर लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटा नामक कंपनी के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर धानेपुर थाना क्षेत्र में टाटा नमक के ब्रांड के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले तीन व्यापारियों के यहां से भारी मात्रा में नकली नमक, रैपर, आदि बरामद करके सील किया है। मामले में टाटा कंपनी के तरफ से चंडीगढ़ से आए हुए अधिकारी अमित कुमार झा पुत्र शंभुनाथ ने धानेपुर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। 

बताया जाता है कि टाटा नमक के ब्रांड का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में लंबे समय से टाटा के नकली ब्रांड के नमक का सप्लाई किया जाता था। जिससे दुकानदार और सप्लायर दोनों मिलकर मलाई काटते थे।

घर में चलती थी फैक्ट्री: बता दे कि छापेमारी टीम ने तीनों कारोबारी के यहां भारी मात्रा में टाटा नमक के पैकेट बरामद हुए। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page