
✍️रवि शर्मा
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी मे संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है।भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है। संविधान दिवस के इस राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं संविधान को ध्यान में रखकर विभिन्न आकृतियों के माध्यम से अपने विचारों को दीवार पर उत्कृष्ट किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ऐश्वर्या सिंह, डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ. मनीषा बड़ौनियाँ एवं चंदन मौर्य द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे बी.एड. विभाग की प्रोफेसर राशीदा खातून एवं अर्थशास्त्र विभाग की डॉ.अंजुला कुमारी शामिल रहीं।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
प्रथम स्थान- आस्था गौतम बीएससी तृतीय सेमेस्टर
द्वितीय स्थान- शिवानी शर्मा, बीएससी तृतीय सेमेस्टर
तृतीय स्थान- आयुषी सिंह, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर
सांत्वना- सिमरन बी.ए. पंचम सेमेस्टर सेमेस्टर।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो०मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को संविधान दिवस से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं संविधान के महत्व के विषय में बताया एवं यह भी बताया कि आज के दिन ही संविधान को अंगीकृत किया गया था। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया।