लखनऊ
Trending

अपराधी की कोई जाति नहीं होती है” अगर अपराधी अपराध करता है तो उस पर कार्रवाई होती है” – ओमप्रकाश राजभर

 

लखनऊ:- सुल्तानपुर डकैती कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।इस डकैती कांड में शामिल मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर पहले उत्तर प्रदेश में खूब हंगामा हुआ और सियासत भी गरमाई।अब इसी डकैती कांड में शामिल 1 लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद भी यूपी की राजनीति में हड़कंप मच गया है।इसी बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है।राजभर ने कहा कि सिर्फ यादव के मरने पर ही अखिलेश और समाजवादी पार्टी बोलती है।

दरअसल मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि जाति देखकर सरकार एनकाउंटर करवा रही है।कांग्रेस भी मंगेश यादव एनकाउंटर में कूद गई थी और सभी ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था।मगर अब सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल एक लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह को भी एसटीएफ ने मार गिराया है।अनुज ठाकुर था।ऐसे में अब इसपर भी राजनीति हो रही है।

 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान- “अपराधी की कोई जाति नहीं होती है” अगर अपराधी अपराध करता है तो उस पर कार्रवाई होती है” “67 मुसलमान मारा गया 20 ब्राह्मण मारा गया 19 राजपूत 16 यादव 24 पिछड़ा 26 अन्य लोग मारे गए- ओमप्रकाश राजभर 

 

अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर करारा सियासी हमला बोला है।राजभर ने कहा कि सिर्फ यादव के मरने पर ही अखिलेश और समाजवादी पार्टी बोलती है।

अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि जब यादव मारा जाता है तो सपा बोलती है,लेकिन जब मुसलमान,पंडित या ठाकुर मारा जाता है तब सपा कुछ क्यों नहीं बोलती।

इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने विकास दुबे कांड और उसके एनकाउंटर को भी याद किया।राजभर ने कहा कि विकास दुबे मारा गया तब अखिलेश यादव कुछ क्यों नहीं बोले।इस दौरान राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में योगी हैं,जो भी गड़बड़ी करेगा उसको सजा मिलेगी।

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राजभर सपा गठबंधन का हिस्सा थे।बाद में राजभर एनडीए में शामिल हो गए और योगी सरकार में मंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page