बुंदेलखंड

वसंत पंचमी पर मंदिरों मे हवन-पूजन 

 

बांदा। शहर के अयोध्यावासी वैश्य श्रीराम मंदिर कैलाशपुरी मे वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन व हवन कर धूमधाम से मनाया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता के नेतृत्व मे वैश्व समाज के लोगो ने मां सरस्वती का पूजन किया। गायत्री शक्ति पीठ के वेदाचार्यों ने मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया और समाज के कल्याण के लिए आहूतियां दीं। वेदाचार्य पंडित बृजेश त्रिपाठी ने विधि विधान से धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अमित सेठ भोलू, गिरधारीलाल गुप्ता, उत्तम सक्सेना, रामचंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता सर्राफ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, रीता गुप्ता, पार्वती गुप्ता आदि मौजूद रहीं। नरैनी कस्बे मे बसंत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के बंबा तालाब में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर बुधवार को नगर पंचायत ने आयोजित किया। शासन के निर्देश पर यह महोत्सव बीती 12 से 14 फरवरी तक प्रत्येक नगर पंचायत में आयोजित किया जाना था। इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी विकास यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद सोनकर के मार्गदर्शन पर बंबा तालाब में आयोजित बसंत महोत्सव कार्यक्रम के साथ बसंत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नगर वासियों को बंबा तालाब को स्वच्छ रखने एवं लगे वृक्षों की देखरेख करते हुए पुरखों की संपत्ति को सुरक्षित रखनें की सलाह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ने दी। कहा की बंबा तालाब हमारे नगर पंचायत के लिए शुद्ध हवा एवं शुद्ध पानी देकर स्वच्छ वातावरण में सहयोग कर रहा है। पुरखो द्वारा लगाए गए वृक्ष हमें यह संदेश दे रहे हैं कि उनकी संपत्ति को हमेशा सजोये रखना है। प्रतिनिधि ने अपने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बंबा तालाब में एक दर्जन पेड़ों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक शिवओम द्विवेदी, सुनील वर्मा, विजय दीक्षित, धीरेंद्र, आकाश सहित आदि सफाई कर्मी एवं कस्बा वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page