Uncategorized

सपा प्रत्याशी ने मांगा कांग्रेसियों से आशीर्वाद

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल ने कांग्रेस जनों व सपा कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने लोगों के लिए क्या किया है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार महज जुमलेबाजी करती रही जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, देश की खराब अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था से किसान, व्यापारी, युवा तथा महिलाएं परेशान हैं। जनता वोट के जरिए इनका उत्तर देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे व सपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि हमे पूरे समर्पण भाव से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल को जीत दिलाने के लिए तन्मयता से काम करना है। शिवशंकर सिंह पटेल ने वयोवृद्ध कांग्रेसी नाथूराम सेन को माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल, एजाज अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, शहर अध्यक्ष अफसान शाह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा खान, कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कालूराम जाटव, मोहम्मद इदरीस, पवन देवी कोरी, धीरेन्द्र पाण्डेय, गोविंद त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या मे कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए तन-मन-धन से तैयार रहने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page