Uncategorized

संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

 

बांदा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव शहर के मंडपम मैरिज हॉल मे आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक एवं आद्य संघ चालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को उनके अवतरण दिवस के अवसर पर प्रणाम कर ध्वज लगाकर प्रार्थना हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक, कानपुर प्रांत मुनीष का पाथेय मौजूद स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। मुनीष ने भारतीय संस्कृत को विश्व की अन्य संस्कृतियों की तुलना मे पुरातन एवं श्रेष्ठ बताया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि ईश्वर ने भारत को कृषि धरती के रूप मे रूस जैसे विशालकाय देशों से अधिक संसाधन दिए हैं। अंग्रेजों के भारतीयों को मानसिक रूप से ईसाई बनाने की चर्चा करते हुए उन्होने समाज मे जागरण एवं गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सेवकों से हिन्दू संस्कृति की रक्षा करते हुए भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे नगर निवासी स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश मे भाग लिया। इस अवसर पर जिला संघ चालक सुरेन्द्र, नगर संघ चालक रामनाथ, सह संघ चालक महेन्द्र, विभाग प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर, सह कार्यवाह दिलीप, जिला प्रचारक अनुराग, नगर कार्यवाह सोमेश के अलावा बड़ी संख्या मे स्वयं सेवक मौजूद रहे। तिंदवारी कस्बे मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को नगर के काली मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। इसमें स्वयं सेवकों ने भाग लिया। साथ ही आद्य सर संघ चालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को प्रणाम किया। जिला संपर्क प्रमुख अवधेश सिंह ने आज की स्थिति में संघ की आवश्यकता एवं संघ के प्रभाव का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। साथ ही संघ के आगामी लक्ष्य के बारे मे बताया। उन्होने कहा कि स्वयं सेवकों को कमर कस कर समाज को जागृत और संगठित कर भविष्य मे आने वाली विपत्तियों पर विजय प्राप्त करना होगा। संघ ने तय किया है कि आगामी 2025 तक प्रत्येक घर तक पहुंचना है और इस आधार पर भारत को संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करना है। इस मौके पर स्वयं सेवक हिम्मत सिंह आसाराम गुप्ता अमोद कुमार आलोक मिश्रा राहुल गुप्ता अमन गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page