प्रयागराज

माफिया अशरफ की बेगम जैनब फातिमा पर पुलिस ने टेढ़ी की नजर,कसने जा रही है टाइट शिकंजा –

प्रयागराज:– देश का बहुचर्चित उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का उमेशपाल हत्याकांड में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार बेगम जैनब फातिमा पर पुलिस अब और टाइट शिकंजा कसने की तैयारी में है।पुलिस की जिराफ टीम जैनब फातिमा के बैंक खातों की जांच पड़ताल करेगी और यह पता लगाएगी कि जैनब के नाम से अलग-अलग बैंकों में कुल कितने बैंक खाते हैं।पुलिस को आशंका है कि जैनब अपने नाम के अलावा मिले-जुले नामों से बैंक में खाते खुलवाए हैं।

 

 पुलिस यह पता लगा रही है कि जैनब फातिमा किसी दूसरे नाम से खाता तो नहीं संचालित कर रही थी।बैंक खातों में बड़े ट्रांजैक्शन पाए जाने के बाद उसे सीज करने की भी कार्रवाई हो सकती है।पुलिस का मानना है कि बैंक खाता सीज होने से आर्थिक रूप से जैनब फातिमा की कमर टूट जाएगी।अशरफ के जेल जाने के बाद उसके अवैध साम्राज्य को जैनब फातिमा ही संभाल रही थी।धूमनगंज पुलिस ने बीते तीन दिसंबर को सल्लाहपुर में जैनब फातिमा का मकान कुर्क किया था। पुलिस ने कुर्की के दौरान जैनब के घर से कई पर्चियां बरामद की थी,जिससे इस बात का पुख्ता सबूत मिला हैं कि जैनब ही रूपयों का भी लेनदेन कर रही थी।

 

जैनब और उसका भाई सद्दाम और जैद मास्टर पर यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति को हड़पने का भी आरोप लगा है।सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन जमीन पर ही जैनब ने मकान बनाया हुआ है।इसमें कई दुकानें भी बनाई गई हैं और इसका किराया भी जैनब वसूल करती थी। इस मामले में वक्फ संपत्ति के केयरटेकर माबूद अहमद ने बीते माह नवंबर में पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।इस मामले में भी पुलिस को जैनब फातिमा और उसके भाई जैद मास्टर की तलाश है।वहीं बदायूं जेल में बंद माफिया अशरफ का साला सद्दाम का रिमांड बनवाने की पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि सद्दाम का भी वारंट पुलिस पहले ही बदायूं जेल में तामील करा चुकी है।कोर्ट अब सद्दाम का ऑनलाइन रिमांड बनाने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page