Uncategorized

जजों ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

जजों ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

बांदा। जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बब्बू सारंग के निर्देश पर अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान मजिस्ट्रेट सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड ने बाल सम्प्रेक्षण ग्रह का निरीक्षण किया। चित्रकूट स्थित बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में 41 बाल अपचारी निरीक्षण के दौरान पाए गये। भवन के प्रथम तल पर 9 बच्चे व द्वितीय तल पर 32 बच्चे रह रहे हैं। सम्प्रेक्षण ग्रह में जिले के 17 बाल अपचारी रह रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड वरूणा वरिष्ट ने सम्प्रेक्षण ग्रह के संस्था प्रभारी वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह को जिला प्रोवेशन अधिकारी से पत्राचार कर एयर कंडीशन लगाए जाने के निर्देश दिए। यहां संतोष जनक सफाई नही मिली, इस पर उन्होने खेद जताया। अपर जिला जज को रसोई घर में पर्याप्त सफाई नही मिली। उन्होने संस्था प्रभारी को नियमित रूप से सफाई रखने के निर्देश दिए। बाल अपचारियों के मनोरंजन के लिए संगीत उपकरण व कैरम के अलावा अन्य कोई खेल सामग्री उपलब्ध नही मिली। बच्चों के कौशल प्रशिक्षण के लिए कंम्प्यूटर भी उपलब्ध नही है। पूंछने पर बच्चों ने बताया कि नास्ते में प्रातः चाय, नमकीन व हलुआ दिया गया था। बाल सम्प्रेक्षण ग्रह मंे मंडल के जिलों के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज व मेरठ जनपद के बच्चे भी रह रहे हैं। बच्चों की चिकित्सा के लिए डाक्टर नरेन्द्र देव पटेल नियुक्त हैं। वह निर्धारित दिनों में सेवाएं प्रदान करते हैं। इनकी शिक्षा के लिए अभिषेक त्रिपाठी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह व प्रीति सिंह शिक्षक नियुक्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page