लखनऊपूर्वांचल
Trending

यूपी कोआपरेटिव इन्स्पेक्टर्स पदोन्नति एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न –

 

लखनऊ:- यूपी कोआपरेटिव इन्स्पेक्टर्स पदोन्नति एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन सामान्य निकाय बैठक व चुनाव कार्यक्रम संघ भवन गोमतीनगर लखनऊ में हुआ।

आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अधिवेशन हुआ अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष सहकार भारती उत्तर प्रदेश अति विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर प्रदेश महामंत्री ए आई टी यू सी उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि वी के राय प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश व हीरेन्द्र कुमार मिश्रा डायरेक्टर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास लिमिटेड लखनऊ रहे बैठक की। अध्यक्षता श्याम बहादुर वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष यूपी कोआपरेटिव इन्स्पेक्टर्स पदोन्नति एसोसिएशन व संचालन अखिलेश सिंह महामंत्री द्वारा किया गया।

बैठक के माध्यम से कई प्रस्ताव पारित किए गए एसोसिएशन के महामंत्री ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्याम बहादुर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा महामंत्री अखिलेश सिंह कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार वर्मा संगठन मंत्री जय गुरुदेव आडिटर धनेश तिवारी व कार्यालय मंत्री पवन कुमार वर्मा निर्वाचित हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्याम बहादुर वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page